सास-ससुर घर से बाहर गए तो प्रेमी को बुलाया, आपत्तिजनक हालात में पकड़ी गई 3 बच्चों की मां, 2 साल पुरानी कहानी पता चली
Begusarai viral video: बिहार के बेगूसराय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई. ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर खंभे से बांध दिया और पिटाई भी की. जानिए 2 साल पुराने प्रेम-प्रसंग, वायरल वीडियो और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Begusarai viral video
सोशल मीडिया पर आए दिन आपको प्रेम-प्रसंग से जुड़ी कई तरह के वायरल वीडियोज देखने को मिल ही जाते होंगे. इसी कड़ी में बिहार के बेगूसराय जिले से एक अतरंगी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां एक तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई. ग्रामीणों ने जैसे ही यह नजारा देखा उन्होंने दोनों को कमरे से बाहर निकाला और वहां पर एक पीलर पर बांध दिया. इस दौरान वहां पर हाथापाई की स्थिति भी बन गई और लोगों ने प्रेमी की पिटाई भी कर दी. फिलहाल इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.