एक के बाद एक, बेगूसराय में मिली महिलाओं की 3 लाशें, मचा हड़कंप!
Begusarai Crime News: बिहार के बेगूसराय में 8 दिनों के भीतर तीन महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. बुधवार को लाखो थाना क्षेत्र में NH-31 से नीचे झाड़ियों में 28-30 साल की अज्ञात महिला का शव मिला. महिला ने सलवार-कमीज पहनी थी और हाथ पर 'प्रीति' नाम का टैटू था. पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Begusarai Crime News
बिहार के बेगूसराय से इन दिनों काफी चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं. बुधवार की सुबह एक बार फिर अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है और कई तरह के सवाल भी उठने लगे है. यह घटना लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर टोल प्लाजा और इनियार के बीच से सामने आई है. बुधवार की सुबह जब NH से राहगीर गुजर रहे थे तो उन्हें झाड़ियों से तेज दुर्गंध आई. दुर्गंध आने पर उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ और वो लोग एन एच से नीचे उतरकर झाड़ियों में देखा तो वहां एक महिला का शव पड़ा हुआ था. धीरे-धीरे अज्ञात महिला के शव मिलने की खबर फैली, जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
