डीजल चोरी मामले में संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर को ही घेर लिया, शिकायकर्ता मेयर को ही बता दिया असली 'मास्टरमाइंड' 

Sanjay Jaiswal on PK: बेतिया डीजल चोरी विवाद में BJP सांसद संजय जायसवाल ने PK को घेरते हुए मेयर गरिमा शिकारिया को मास्टरमाइंड बताया, SIT जांच की मांग की.

ADVERTISEMENT

संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर को घेर लिया
संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर को घेर लिया
Google CTA

बेतिया नगर निगम में चल रहे डीजल चोरी विवाद ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है. इस मामले में बीजेपी सांसद संजय जायसवाल और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था, लेकिन अब सांसद ने इस मामले में बेतिया की मेयर गरिमा देवी शिकारिया को ही 'मास्टरमाइंड' बताकर एक नया मोड़ दे दिया है. संजय जायसवाल ने फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखकर इस मामले में एसआईटी(SIT) के गठन की मांग भी की है. आइए जानते है पूरा विवाद.