घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई संगीता…पुलिस कर रही थी तलाश, तभी सामने आया वायरल वीडियो और उड़े परिवार के होश

Bihar News: बिहार के बेतिया में एक युवती के अचानक से घर से गायब हो गई. परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि इस बीच उसका एक वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें उसने दावा किया है कि वो अपनी मर्जी से असमुद्दीन अंसारी से भागी है और अपनी मर्जी से दोनों ने शादी कर ली है. वहीं, परिवार ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई दी है.

ADVERTISEMENT

Bihar News
Bihar News
google news

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां योगापट्टी थाना क्षेत्र की महावीरपुर निवासी संगीता कुमारी नमाक एक युवती अचानक अपने घर से लापता हो गई. काफी तलाश करने के बाद भी जब वो नहीं मिली तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी. लेकिन इस बीच अब लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सबको चौंका दिया है. वीडियो में संगीता ने कहा कि उसने असमुद्दीन अंसारी से शादी कर ली है. ये दाेंनों ने अपनी मर्जी से किया है. वहीं, मामले में परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है.