'मुझे और मेरे पति को कुछ हुआ तो…', बालिका गृह से रिहा युवती का वीडियो हो रहा वायरल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में एक युवती का वीडियो वायरल है, जिसमें वह पिता और भाई से जान का खतरा बता रही है. युवती का दावा है कि उसने एक साल पहले घर से भागकर शादी की थी, नाबालिग होने पर उसे कोर्ट के आदेश से बालिका गृह भेजा गया था. अब बालिग होने के बाद वह ससुराल में रह रही है और सुरक्षा की मांग कर रही है. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ADVERTISEMENT

Bettiah Viral Video
Bettiah Viral Video
google news

सोशल मीडिया के इस युग में आए दिन आपको कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर दिख ही जाते होंगे. इसी कड़ी में बिहार के बेतिया से भी एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता और भाई से जान का खतरा बता रही है. मिली जानकारी के मुताबिक यह युवती हाल के दिनों में ही बालिका गृह से रिहा हुई थी और अब सुरक्षा की गुहार लगा रही उसकी वीडियो आग की तरह फैल रही है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.