बेतिया में 10 हजार घूस मांगने का वीडियो वायरल, क्लर्क पर गिरी गाज
बेतिया के मझौलिया अंचल कार्यालय में जमीन काम के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर डीएम तरनजोत सिंह ने लिपिक रविभूषण प्रसाद श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
ADVERTISEMENT

बिहार में भ्रष्टाचार पर कड़े एक्शन के बीच बेतिया के मझौलिया अंचल कार्यालय से रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. अंचल कार्यालय में तैनात लिपिक का घूस लेने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है. पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी (DM) तरनजोत सिंह ने वायरल वीडियो पर कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जिला जनसंपर्क कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है.
