भागलपुर: सोचा था दुल्हन के साथ बसाएगा घर, लेकिन शादी के 2 महीने में ही अब दूसरे छत के नीचे गुजर रही जिंदगी

Bhagalpur Flood News: भागलपुर के सबौर प्रखंड की इंग्लिश बस्ती में गंगा की बाढ़ और कटाव ने प्रियम कुमार के परिवार का पक्का घर और करीब 4 से 5 लाख रुपये का गृहस्थी का सामान तबाह कर दिया. प्रियम की शादी महज दो महीने पहले हुई थी और वह पत्नी के साथ नया घर बसाने का सपना देख रहा था, लेकिन बाढ़ ने सब कुछ उजाड़ दिया. फिलहाल पूरा परिवार पंचायत भवन में रहने को मजबूर है.

ADVERTISEMENT

Bhagalpur Flood News
भागलपुर में बाढ़ की वजह से प्रियम समेत बेघर हुआ पूरा परिवार
Google CTA

इंसान की जब शादी होती है तब वह अपनी दुल्हन के साथ घर बसाने और परिवार को आगे बढ़ाने के सपने सजोने लगता है. कुछ ऐसा ही भागलपुर के एक युवक ने भी सोचा था, जिसकी नई-नई शादी हुई थी. लेकिन इसी बीच एक ऐसी घटना हुई जिससे उसका यह सपना अभी के लिए सपना ही रह गया. दरअसल, बिहार में इन दिनों बाढ़ का प्रभाव दिखने लगा है और राज्य के कुछ जिले इससे बुरी तरह प्रभावित हुए है. इसी बीच भागलपुर में गंगा की बाढ़ ने एक नए शादीशुदा जोड़े का घर बसने से पहले ही उजाड़ दिया है.