Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी केस में नया बवाल, भाई के साथ मारपीट के बाद मां ने दर्ज कराई FIR
भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आया है. भरत तिवारी की मां आशा देवी ने सोशल मीडिया पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. बिलौटी गांव में मारपीट का वीडियो भी वायरल होने की चर्चा है. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है. न्याय की लड़ाई के बीच अब सोशल मीडिया पर कथित धमकियों और गांव में बढ़ते विवाद ने पूरे मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है. भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी ने शाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत में सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
