'भाई की मौत का बदला लूंगा...', भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद वायरल हुआ था कॉन्स्टेबल आशीष का वीडियो, अब गिरी गाज!
Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर भाई की मौत का बदला लेने की बात कहने वाले बिहार पुलिस के कॉन्स्टेबल आशीष कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया गया है. कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक मानते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

भरत तिवारी मामले में हुई बड़ी कार्रवाई!
बिहार के भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. लेकिन जिस दिन यह घटना हुई उसके कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. इस वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स मृतक भारत भूषण का चचेरा भाई आशीष कुमार तिवारी बताया जा रहा है, जो बिहार पुलिस में बतौर कॉन्स्टेबल तैनात है. वह कथित तौर पर अपने भाई की मौत का बदला लेने की बात कहता हुआ सुनाई दे रहा था. फिर यह मामला तुरंत पुलिस मुख्यालय के संज्ञान में पहुंच गया और बिहार पुलिस ने इस पर त्वरित जांच के आदेश दे दिए.