भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ी खबर, 11 बिंदुओं पर वकील ने रखा पक्ष, 12 अगस्त को कोर्ट में सुनवाई
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा सिविल कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने 11 महत्वपूर्ण बिंदु रखे. अदालत ने 11 आरोपियों पर गैर-जमानती वारंट जारी कर 12 अगस्त को सुनवाई तय की.
ADVERTISEMENT

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. भरत तिवारी के परिजनों की ओर से अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने कोर्ट के सामने जांच और आरोपित पुलिसकर्मियों की भूमिका से जुड़े 11 अहम बिंदु रखे. कोर्ट ने इन बिंदुओं पर पुलिस से अब तक की कार्रवाई और जांच की स्थिति की जानकारी मांगी है.
