'मीडिया में मत बोलो, नहीं तो...', भरत तिवारी की मां ने SP पर लगाया गंभीर आरोप, एनकाउंटर केस में नया मोड़
Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़ आ गया है. मृतक की मां आशा देवी ने भोजपुर SP पर धमकी देने और मीडिया में बयान न देने का गंभीर आरोप लगाया है. जानिए SP ने क्या सफाई दी, न्यायिक जांच कहां तक पहुंची और FIR में किन पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

भरत तिवारी की मां ने एसपी पर लगाया गंभीर आरोप!
बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव से सामने आए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने नया मोड़ ले लिया है. एक ओर इस मामले में जहां सरकार की ओर से न्यायिक जांच की बात कही जा रही है तो वहीं दूसरी ओर भरत की मां ने अब भोजपुर SP पर बड़ा दावा पर सनसनीखेज आरोप लगाए है. मीडिया से बातचीत के दौरान आशा देवी ने कहा है कि SP ने घर पहुंचकर मामले को दबाने का दबाव बनाया और साथ ही धमकी भी दी है कि, 'मीडिया में ज्यादा मत बोलो, नहीं तो भरत की तरह ही मरवा देंगे.' आशा देवी के गंभीर आरोप के मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ ली है. हालांकि SP ने इन आरोपों को निराधार बताया है.