भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर हुई बड़ी कार्रवाई, FIR दर्ज होने के बाद अब इस पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज!
Bharat Tiwari Encounter Case Update: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय ने जगदीशपुर के SDPO राजेश शर्मा को पद से हटा दिया है. इससे पहले भरत तिवारी की मां की शिकायत पर एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. बिलौटी गांव में महापंचायत से पहले हुई इस कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. जानिए पूरा घटनाक्रम.
ADVERTISEMENT

Bharat Tiwari Encounter Case Update
भोजपुर के शाहपुर से सामने आए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इसने प्रदेश की राजनीति, प्रशासन और पुलिस महकमे में भी हलचल तेज कर रखी है. इसी बीच बीते कल यानी मंगलवार को भरत की मां के आवेदन के आधार पर पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज हुई थी और अब आज होने वाले महापंचायत से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस मुख्यालय ने कड़ा फैसला लेते हुए जगदीशपुर के SDPO राजेश शर्मा को पद से हटा दिया है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.