आखिर किसकी गोली लगने से हुई थी भरत तिवारी की मौत? अब जल्द ही सुलझेगी एनकाउंटर की सबसे बड़ी गुत्थी

Bharat Tiwari Encounter Update: भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब FSL की टीम जांच से मौत की असली वजह सामने आ सकती है. पुलिस ने एनकाउंटर में इस्तेमाल तीनों हथियार, कारतूस और खोखे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं. जानिए जांच किस चरण में है, किसकी गोली से भरत तिवारी की मौत हुई इसका सच कैसे सामने आएगा और अब तक जांच में क्या-क्या हुआ.

ADVERTISEMENT

Bharat Tiwari Encounter Case Update
Bharat Tiwari Encounter Case Update
google news

बिहार के भोजपुर जिले से सामने आए भरत तिवारी के एनकाउंटर का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. एक ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार न्यायिक जांच करा रही है, तो दूसरी ओर परिजनों की तरफ से न्याय की मांग की जा रही है. इस बीच मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. अब एनकाउंटर की गुत्थी फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की रिपोर्ट सुलझाएगी. दरअसल शुरू से एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर भरत को गोली किसने मारी थी? इस सवाल के जवाब के लिए पुलिस ने एनकाउंटर में इस्तेमाल हुए तीनों हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जांच रिपोर्ट में अब साफ होगा कि किस पिस्टल से चली गोली भरत को लगी थी और उसकी मौत हुई. वहीं बीते कल भरत का दशकर्म भी हुआ और पिता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.