'किसके लिए मरे...उसी ने तो सब किया है', भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद गांव की महिला ने बताई अलग कहानी!

Bhojpur Encounter Case: भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़ सामने आया है. गांव की महिलाओं और बुजुर्गों ने पुलिस की कहानी से अलग दावा करते हुए कहा कि भरत तिवारी ने ग्रामीणों के लिए जमीन, बिजली और बांध की व्यवस्था कराई थी. चश्मदीदों का आरोप है कि सरेंडर के बाद निहत्थे भरत तिवारी को गोली मारी गई. जानिए ग्रामीणों ने क्या-क्या बड़े दावे किए.

ADVERTISEMENT

Bharat Tiwari Encounter
Bharat Tiwari Encounter
google news

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एक नया और बेहद भावुक कर देने वाला मोड़ सामने आया है. पुलिसिया कार्रवाई के बाद जहां पूरे इलाके में तनाव और मातम का माहौल है, वहीं गांव की महिलाओं और बुजुर्गों ने पुलिस की कहानी से बिल्कुल उलट एक अलग ही दास्तां बयां की है. भरत तिवारी की मौत के बाद गांव की महिलाओं का कहना है कि उसने जो कुछ भी किया, वो गांव वालों के हक और अधिकारों के लिए किया था. ग्रामीणों के मुताबिक, भरत तिवारी इस पूरे इलाके के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे और उनकी मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है.