भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मौत से पहले का वीडियो वायरल, बताई थी अपनी आखिरी इच्छा!
Bharat Bhushan Tiwari Video: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़ सामने आया है. मौत से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भरत तिवारी ने अपनी अंतिम इच्छा, शरीर दान और मोबाइल फोन में मौजूद अहम सबूतों को लेकर बड़ा दावा किया है. जानिए वायरल वीडियो में क्या कहा गया और न्यायिक जांच के बीच क्यों बढ़ गई है इस मामले की चर्चा.
ADVERTISEMENT

Bharat Bhushan Tiwari Video
भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब एक नया और बेहद रहस्यमयी मोड़ सामने आ गया है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ने पूरे मामले को एक नया रुख दे दिया है, क्योंकि इसमें भरत तिवारी अपनी मौत के बाद को लेकर कुछ बेहद चौंकाने वाले दावे करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जिसने पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच हलचल बढ़ा दी है.