बिहार में पुलिस के सीने पर तानी पिस्तौल, मुख्यमंत्री को बुलाने की धमकी...48 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद एनकाउंटर में युवक को लगी गोली

Bhojpur Viral Video: बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी नाम के युवक ने पुलिस पर पिस्तौल तानकर मुख्यमंत्री को बुलाने की धमकी दी. 48 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस मुठभेड़ में युवक को दो गोलियां लगीं. जानिए बेलौटी गांव की इस सनसनीखेज घटना की पूरी कहानी और वायरल वीडियो से जुड़े सभी अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bhojpur Viral Video
Bhojpur Viral Video
Google CTA

बिहार के भोजपुर जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने फिल्मी स्क्रिप्ट को भी पीछे छोड़ दिया है. जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव में एक युवक ने पुलिस टीम के सामने ही पिस्तौल तान दी और उन्हें सीधे गोली मारने की धमकी दे डाली. करीब 20 मिनट तक यह युवक खाकी वर्दी को चुनौती देता रहा और मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा. इस पूरे हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पिछले 48 घंटों से इलाके में तांडव मचा रहे इस युवक को काबू में करने के लिए आखिरकार पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें युवक को दो गोलियां लगी हैं और उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.