पवन सिंह की मां की बिगड़ी तबीयत तो ज्योति सिंह हुईं इमोशनल, कह दी ये बातें
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पवन सिंह ने अस्पताल से इमोशनल फोटो शेयर कर लिखा 'माई हमार दुनिया'. पत्नी ज्योति सिंह ने भी जल्द ठीक होने की प्रार्थना की.
ADVERTISEMENT

मुश्किल में 'पावर स्टार' पवन सिंह: मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; भावुक होकर बोले- 'माई हमार दुनिया' पटना: भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह के प्रशंसकों और पूरे भोजपुरी संगीत उद्योग के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है. पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक बेहद बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मां के अस्पताल में एडमिट होने की खबर मिलते ही पवन सिंह के लाखों फैंस उनके जल्द से जल्द सेहतमंद होने की दुआएं मांग रहे हैं.
