भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने खरीदी क्रिकेट टीम, इस टीम की बनीं मालकिन

भोजपुरी अभिनेत्री रक्षा गुप्ता अब Siam T20 लीग में 'Bangkok Royals' टीम की मालकिन बन गई हैं. मोतिहारी की रक्षा गुप्ता प्रीति जिंटा और जूही चावला की तर्ज पर क्रिकेट फ्रैंचाइजी की ओनर बनी हैं. जानें Siam T20 लीग की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रक्षा गुप्ता ने अभिनय के बाद अब खेल जगत में कदम रखकर एक नया इतिहास रच दिया है. बिहार के मोतिहारी से ताल्लुक रखने वाली रक्षा गुप्ता अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फ्रैंचाइजी की मालकिन बन गई हैं. उन्होंने बैंकॉक में आयोजित होने वाली 'Siam T20' क्रिकेट लीग की टीम 'Bangkok Royals' को खरीद लिया है.