'बिना मर्जी के किसिंग सीन और निरहुआ ने छीना रोल, काजल राघवानी के खुलासे ने मचाया बवाल

'भोजपुरी बवाल' शो बना विवादों का अखाड़ा! काजल राघवानी ने पवन सिंह पर जबरन किसिंग सीन के दबाव और निरहुआ-आम्रपाली पर रोल छीनने का लगाया आरोप. पढ़ें इस बड़े विवाद की पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

OTT प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ चर्चित रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' अपने मनोरंजन और टास्क से ज्यादा भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारों के आपसी विवादों को लेकर चर्चा का केंद्र बन गया है. शो में एक के बाद एक ऐसे निजी खुलासे और आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं, जिसने इसे एंटरटेनमेंट शो से ज्यादा 'मोहल्ले की पंचायत' बना दिया है.हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस काजल राघवानी के बयानों और आरोपों ने भोजपुरी सिनेमा के बड़े-बड़े दिग्गजों की पोल खोलकर रख दी है.