Bhojpuri Bawal: तेज प्रताप ने पवन सिंह को कहा 'लफुआ', शराब को लेकर किया बड़ा दावा
Tej Pratap Yadav ने पटना के 'भोजपुरी बवाल' कार्यक्रम में Pawan Singh पर शराब पीने का आरोप लगाया. तेज प्रताप ने कहा कि टेस्ट कराने पर सच्चाई सामने आ जाएगी.
ADVERTISEMENT

Pawan Singh Tejpratap Yadav
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. पटना के ज्ञान भवन में सोमवार, 24 अगस्त 2026 को आयोजित 'भोजपुरी बवाल' के ग्रैंड फिनाले में तेज प्रताप यादव ने बीजेपी एमएलसी और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को लेकर कई तीखी बातें कहीं. कार्यक्रम में पवन सिंह भी मौजूद थे. इसी दौरान पत्रकारों ने तेज प्रताप से भोजपुरी कलाकारों के शराब पीने को लेकर सवाल किया. जवाब देते हुए तेज प्रताप ने पवन सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया और कहा कि अगर उनका टेस्ट कराया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी.
