भोजपुरी इंडस्ट्री में घमासान: खेसारी लाल यादव ने की पवन सिंह की मिमिक्री तो रवि किशन को दिया 'बाप' वाला कड़ा जवाब

Khesari Lal Yadav viral video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर घमासान मच गया है. स्टेज शो के दौरान खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह की नशे वाली मिमिक्री कर तंज कसा, वहीं बीजेपी सांसद रवि किशन को 'बाप मत बनिए' कहकर करारा जवाब दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जानिए पूरा विवाद.

ADVERTISEMENT

Bhojpuri industry controversy
खेसारी ने पवन सिंह और रवि किशन पर फिर साधा निशाना.
Google CTA

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सितारे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच की तनातनी एक बार फिर चरम पर है. हाल ही में एक स्टेज शो के दौरान खेसारी लाल यादव ने न सिर्फ पवन सिंह पर तीखा तंज कसा, बल्कि बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन को भी आड़े हाथों लिया. खेसारी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते है खेसारी के क्या-कुछ एक्शन अब फिर सुर्खियों में है और साथ ही जानेंगे पूरा विवाद.