RJD के पूर्व विधायक अरुण यादव पर बहुत बड़ी कार्रवाई, ED ने जब्त की 19 करोड़ की प्रॉपर्टी

लालू यादव के बेहद करीबी नेता पूर्व विधायक अरूण यादव पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है. ईडी ने आरा के अगिआंव स्थित आवास और पटना में कई अचल संपत्ति को किया कुर्क. बैंक एकाउंट को भी सीज किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: बिहार तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

लालू यादव के करीबी माने जाते हैं अरूण यादव.

point

ईडी ने कार्रवई की ये जानकारी सोशल मीडिया X पर साझा की है.

लालू यादव के बेहद करीबी नेता और पूर्व विधायक अरूण यादव पर ईडी ने शिकंजा कसा है. आरा के अगिआंव स्थित आवास और पटना के कई अचल संपत्ति को कुर्क किया और साथ ही बैंक अकाउंट को भी सीज कर दिया. मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने पूर्व विधायक अरूण यादव पर कार्रवाई की है. ईडी ने सोशल साइट X पर ये जानकारी दी है. पूर्व विधायक अरूण यादव की पत्नी फिलहाल संदेश विधानसभा से राजद की विधायक हैं.