बिहार में खनन विभाग की बड़ी सफलता, 3569 करोड़ की वसूली, अवैध खनन पर लगाम
Bihar Sand Mining: बिहार सरकार की पारदर्शी और सख्त खनन नीतियों के चलते वर्ष 2024-25 में अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है. खान एवं भूतत्व विभाग ने 3569 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक राजस्व वसूली की, जो पिछले वर्षों की तुलना में दोगुने से अधिक है, जबकि इस दौरान 40 से अधिक बालूघाटों को सरेंडर कर दिया गया था.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहार सरकार की प्रभावी नीतियों और कुशल प्रशासन का ही परिणाम है कि खान एवं भूतत्व विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. यह सरकार की प्रभावी नीतियों और कामकाज में पारदर्शिता का ही नतीजा है कि विभाग ने राजस्व वसूली, अवैध खनन नियंत्रण, ओवरलोडिंग की समाप्ति, पुलिस प्रशासन में सुधार और नागरिक सुविधाओं में वृद्धि जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सफलता हासिल की है.