Bigg Boss 19 Finale: बिग बॉस के फिनाले में होगी पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री, साथ ही ये गेस्ट भी लगाएंगे तड़का

Pawan Singh News: आज बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की एंट्री ने फैंस में जबरदस्त उत्साह भर दिया है. पहली बार शो के मंच पर कदम रखते हुए पवन सिंह बॉलीवुड सितारों के साथ रात को और चमकदार बनाने वाले हैं. सोशल मीडिया पर उनके आने की घोषणा के बाद से ही फैंस लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं और फिनाले नाइट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

फाेटो : इंस्टाग्राम/biggbosscolors.tv
फाेटो : इंस्टाग्राम/biggbosscolors.tv
google news

Pawan Singh Bigg Boss Grand Finale: बिग बॉस शो में आज की रात ग्लैमर और देसी स्टारडम का एक अनोखा संगम देखने को मिलेगी. आज यहां कई बड़े स्टार्स शो में नजर आने वाले हैं. दरअसल, आज रात बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले है. ऐसे में यहां अन्य स्टार के साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी आने वाले हैं. इसकी जानकारी खुद उन्हाेंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. ऐसे में इस ऐलान के बाद से उनके फैंस उन्हें बिग बॉस के फिनाने में देखने के लिए उत्सुक हैं. आपको बात दें कि ये पहली बार है जब भोजपुरी सिनेमा के इतने बड़े स्टार बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बन रहे हैं.