'टुनटुन' कहने पर आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, लव गिल को लगाई फटकार, बोलीं- ये बात मुझे बहुत बुरी लगी

बिग बॉस 20 के घर में 'टुनटुन' नाम को लेकर आम्रपाली दुबे और लव गिल के बीच विवाद हो गया. लव गिल के कमेंट पर आम्रपाली ने नाराजगी जताते हुए इसे बॉडी शेमिंग जैसा बताया. दोनों के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस भी देखने को मिली.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते, दोस्ती और विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और कंटेस्टेंट लव गिल के बीच हुई बहस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. मामला एक ऐसे नाम से जुड़ा है, जिसे लव गिल ने आम्रपाली को प्यार से बुलाया था, लेकिन एक्ट्रेस को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. लव ने आम्रपाली को 'टुनटुन' कह दिया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत ने गंभीर रूप ले लिया.