बिहार में एक साथ छुट्टी पर 3 बड़े अफसर, DGP विनय कुमार से BPSC-BPSSC अध्यक्ष तक
बिहार के DGP विनय कुमार, बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई और बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी BPSSC के अध्यक्ष केएस द्विवेदी अलग-अलग अवधि के लिए छुट्टी पर गए हैं. तीनों महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों की एक साथ गैरमौजूदगी के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

top officers on leave
बिहार में प्रशासनिक स्तर पर एक साथ तीन अहम अधिकारी अवकाश पर हैं. बिहार के DGP विनय कुमार, बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई और बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी BPSSC के अध्यक्ष केएस द्विवेदी अलग-अलग अवधि के लिए छुट्टी पर गए हैं. तीनों महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों की एक साथ गैरमौजूदगी के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक तीनों ने अपने अवकाश के लिए अलग-अलग व्यक्तिगत अथवा निर्धारित कारण बताए हैं.
