दिल्ली हादसे के बाद बिहार में अवैध PG और हॉस्टलों पर बड़ा क्रैकडाउन: 400 से ज्यादा अनरजिस्टर्ड हॉस्टल चिह्नित
बिहार सरकार ने राज्य भर में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे 400 से ज्यादा पीजी और हॉस्टलों की पहचान की है. गृह विभाग के निर्देश पर सभी जिलों के डीएम और एसपी को सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले हॉस्टलों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं और पढ़ाई की तैयारी करने वाले लाखों छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार अब कड़े रुख में आ गई है. बिहार के विभिन्न शहरों में धड़ल्ले से चल रहे अवैध और अनरजिस्टर्ड हॉस्टल और पेइंग गेस्ट (PG) सेंटरों पर अब गाज गिरने वाली है. गृह विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त जांच में राज्य भर में ऐसे 400 से अधिक अनरजिस्टर्ड PG और हॉस्टलों की पहचान की गई है, जो बिना किसी वैध निबंधन या सुरक्षा मानकों के चलाए जा रहे थे. इस खुलासे के बाद शासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को ऐसे सेंटरों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.
