बिहार: 3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ पकड़ी गई, पति ने लिया ऐसा स्टेप कि Viral हो गया वीडियो
पहले प्रेम में घर वालों से किया विद्रोह...12 साल तक निभाया और 3 बच्चे हुए. 12 साल बाद 2 बच्चों के पिता पर फिर आया दिल और इस बार तो...
ADVERTISEMENT

तस्वीर: बिहार तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
12 साल पहले महिला ने किया था प्रेम विवाह और बनी थी 3 बच्चों की मां.
2 बच्चों के पिता पर आया दिल और प्रेमी के साथ पकड़ी गई.
सहरसा में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां प्रेम विवाह के 12 साल बाद 3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ पकड़ी गई. इसके बाद तो पति ने गजब कर दिया. उसने राजी-खुशी पत्नी का उसके प्रेमी के साथ दूसरा विवाह करा दिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है और लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस महिला ने पहली शादी लव मैरिज की थी और इसके लिए अपने घरवालों से विद्रोह कर दिया था.