बिहार में जीविका और आंगनबाड़ी का अनोखा गठजोड़, 52 लाख बच्चों को मिलेगा नया पोशाक

Bihar News: बिहार में जीविका और आंगनबाड़ी के बीच हुआ अनोखा गठजोड़, 52 लाख बच्चों को मिलेंगे नए पोशाक और जीविका दीदियों को मिलेगा घर बैठे रोजगार.

ADVERTISEMENT

Jivika-Anganwadi Uniform Scheme Bihar 2025
फोटो क्रेडिट- @brlps_jeevika
Google CTA

Bihar News: बिहार के लाखों बच्चों और जीविका दीदियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी. अब आंगनबाड़ी के 52 लाख बच्चों को हर साल दो सेट नए पोशाक मिलेंगे, और यह जिम्मा जीविका दीदियों को सौंपा गया है. मंगलवार को पटना में जीविका और समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ, जो न केवल बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं लाएगा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाएगा. यह पहल बिहार के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है.