सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार ने किया टीम का ऐलान, इन खिलाडियों को मिली जगह

Syed Mushtaq Ali Trophy: ग्रुप A में बिहार के अलावा राजस्थान, पंजाब, मेघालय, हैदराबाद, मिजोरम, बंगाल और मध्य प्रदेश की टीम भी शामिल है. बिहार को पहला मैच 23 नवंबर को राजस्थान के साथ खेलना है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Syed Mushtaq Ali Trophy: 23 नवंबर से राजकोट मे शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार ने टीम की घोषणा घोषणा कर दी है. बिहार क्रिकेट बोर्ड(बीसीए) ने फिलहाल दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया है. शकिबुल गनी के हाथो मे कप्तानी सौंपी गई है वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज बिपिन सौरभ को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. बिपिन सौरभ का नाम आईपीएल के ऑक्शन लिस्ट में भी शामिल किया गया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार को ग्रुप A में शामिल किया गया है.