कांग्रेस-राजद के बीच बढ़ रही तकरार, बिहार चुनाव में बदल जाएगा महागठबंधन का गणित ?
इंडिया में नेतृत्व को लेकर अभी से खटपट शुरू हो गई है. बीते दिनों कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहनवाज आलम ने खगड़िया में एक सभा को संबोधित करते हुए साफ तौर पर कहा की कोई बड़ा भाई या छोटे भाई की भूमिका में नहीं है. लोकसभा चुनाव के स्ट्राइक रेट के हिसाब से इस बार सीट बंटवारा किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

Bihar Congress- RJD:अगले साल 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव है. एनडीए और इंडिया गठबंधन आमने सामने होंगे. इस साल के शुरुआत में जब नीतीश कुमार ने इंडिया छोड़ एनडीए का हाथ थामा तो बीजेपी ने ऐलान कर दिया था कि 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. जेडीयू ,बीजेपी और एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने इस बात पर सहमती जताई .