Bihar Assembly Elections: बिहार में समय से पहले होगा विधानसभा चुनाव? एक्टिव मोड पर सभी पार्टियां
Bihar Assembly Elections: बिहार में क्या समय से पहले होगा विधानसभा चुनाव ? बिहार में सभी पार्टियों की राजनीतिक गतिविधियों को देख कर तो ऐसा ही लगता है. अमूमन चुनाव के समय में राजनीतिक सक्रियता देखी जाती है लेकिन बिहार में अभी से ही सभी पार्टियां एक्टिव मोड में नजर आ रही हैं.
ADVERTISEMENT

Bihar Assembly Elections
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बिहार में अभी से ही सभी पार्टियां एक्टिव मोड में नजर आ रही हैं.
बिहार में क्या समय से पहले होगा विधानसभा चुनाव ? खड़े हो रहे सवाल.
Bihar Assembly Elections: बिहार में क्या समय से पहले होगा विधानसभा चुनाव ? बिहार में सभी पार्टियों की राजनीतिक गतिविधियों को देख कर तो ऐसा ही लगता है. अमूमन चुनाव के समय में राजनीतिक सक्रियता देखी जाती है लेकिन बिहार में अभी से ही सभी पार्टियां एक्टिव मोड में नजर आ रही हैं.ऐसे में कहीं ना कहीं समय से पहले चुनाव होने के संकेत मिल रहे हैं. बीजेपी, आरजेडी, जेडीयू, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, चिराग पासवान की लोजपा(रामविलास), मुकेश सहनी की वीआईपी इन सभी पार्टियों ने बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरु कर दी है.