कौन हैं एसपी निर्मला कुमारी जो स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचीं और फिर खुद बन गईं टीचर? हो रही खूब चर्चा!
Bagaha SP viral video: बिहार के बगहा में एसपी निर्मला कुमारी का अनोखा अंदाज चर्चा में है. स्कूल निरीक्षण के दौरान जब टीचर नहीं मिले, तो उन्होंने खुद ब्लैकबोर्ड संभालकर छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाई. जानिए कौन हैं निर्मला कुमारी, उनका करियर और क्यों सोशल मीडिया पर हो रही है उनकी तारीफ.
ADVERTISEMENT

Nirmala Kumari SP Bihar
बिहार के बगहा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. बगहा की एसपी निर्मला कुमारी जब एक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचीं, तो वहां का नजारा देख उन्होंने कुछ ऐसा किया कि अब वह पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई हैं. वर्दी पहने ब्लैकबोर्ड के सामने खड़ी होकर छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाती एसपी की यह वीडियो और कहानी बेहद प्रेरणादायक है. आइए जानते है कौन है ये अधिकारी और मामले पूरी कहानी.