पीएमएफएमई योजना में बिहार बना देश में नंबर 1, लक्ष्य से 153% ज्यादा इकाइयों को मिली स्वीकृति
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग प्रसंस्करण योजना (PMFME) के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिहार ने लक्ष्य से 153 प्रतिशत अधिक इकाइयों को स्वीकृति देकर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है.
ADVERTISEMENT

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी अपना परचम लहरा रहा है. केंद्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग प्रसंस्करण योजना को लागू करने की लेकर बिहार के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की गई है. इसकी जानकारी मंत्रालय के अपर सचिव मिनहाज आलम ने एक पत्र जारी कर दी है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि बिहार ने वर्ष 2024-25 में पीएमएफएमई योजना के तहत दूसरा सर्वाधिक संचयी प्रदर्शन किया है और वार्षिक प्रदर्शन में बिहार ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है.