'CM से बात करने की कोशिश की लेकिन...' बेढ़ना में 4 संदिग्ध मौत पर बोले विजय सिन्हा
Bihar News: बाढ़ के बेढ़ना गांव में शराब सेवन के बाद 4 लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. जहरीली शराब की आशंका के बीच मंत्री विजय सिन्हा ने जांच और पोस्टमार्टम के निर्देश दिए. लेकिन उनका एक बयान चर्चा में हैं जिसमें वो कह रहे हैं कि सीएम से बात करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बात नहीं हो पाई है.
ADVERTISEMENT

विजय सिन्हा, कृषि मंत्री, बिहार सरकार
बिहार के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेढ़ना गांव में एक के बाद एक चार लोगों की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतकों की मौत को लेकर ग्रामीणों के बीच जहरीली शराब की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. हालांकि, अभी तक मौत की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. चार लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच बिहार सरकार के कृषि मंत्री और पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा रविवार को बेढ़ना गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.
