'मुझे कमरे में बंद कर दबंगों ने....' बेगूसराय में महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली गोली और लकड़ी, पति ने बताई खौफनाक आपबीती
बिहार के बेगूसराय में निर्भया जैसी हैवानियत आई सामने. महिला से गैंगरेप के बाद दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट में डाली गोली और लकड़ी, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला बाहर.
ADVERTISEMENT

पीड़िता के पति ने बताई रुह कपां देने वाली आपबीती.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बिहार के बेगुसराय में निर्भया जैसा मामला.
महिला के साथ हैवानियत की हदें पार.
ऑपरेशन में पेट से निकला पत्थर, गोली और लकड़ी का टुकड़ा.
बिहार में दिल्ली की निर्भया जैसे कांड ने पूरे राज्य को दहलाकर रख दिया है. बेगुसराय की इस घटना से पूरा बिहार शर्मसार है. भीतर से बुरी तरह टूट चुके पति ने 'आज तक' के कैमरे पर दिल दहला देने वाली आपबीती बताई. पति ने दरिंदों के दरिंदगी की वो दास्तां बताई जिसे सुनकर रुह कांप उठती है. इस पूरे मामले में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है. पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की लापरवाही से दबंगों को हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने ये शर्मसार कृत्य किया. इधर एसपी अस्पताल पहुंचे मामले में एसआईटी का गठन कर दिया.