फोन घुमाया... रेलवे फाटक पर ट्रेन रुकवाई और चढ़कर चल दिए, वायरल वीडियो पर रेलवे ने लिया संज्ञान
बेतिया के कुमारबाग रेलवे फाटक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में ट्रेन फाटक के पास रुकती है और कुछ लोग ट्रैक से ट्रेन में चढ़ते नजर आ रहे हैं. फोन करके ट्रेन रुकवाने का दावा किया जा रहा है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
ADVERTISEMENT

बिहार में ट्रेन पकड़ने का एक ऐसा जुगाड़ सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि भाई, यहां तो नेटवर्क ही अलग लेवल का है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रेलवे फाटक बंद है. दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी है और लोग ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे हैं. तभी कुछ ऐसा होता है कि फाटक के पास खड़े लोगों की किस्मत खुल जाती है. वीडियो को बेतिया के कुमारबाग रेलवे फाटक का बताया जा रहा है. हालांकि, वीडियो की लोकेशन और घटना की पूरी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है.
