बिहार चुनाव से पहले आपस में भिड़े भाजपा के पूर्व सांसद और कांग्रेस विधायक, धक्कामुक्की तक पहुंचा मामला, देखें वीडियो
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले औरंगाबाद में भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और कांग्रेस विधायक आनंद शंकर आपस में भिड़ गए.
ADVERTISEMENT

औरंगाबाद में चुनावी चौपाल के दौरान भाजपा पूर्व सांसद और कांग्रेस विधायक भिड़े
Bihar Elections 2025: बिहार में चुनावी साल पूरी तरह गहमागहमी से भरा हुआ है. इसी कड़ी में कई तरह के ऑडियो-वीडियो भी सामने आ रहे है. बीते दिनों राजद कार्यकर्ताओं का लालू यादव से टिकट मांगना, कथित तौर पर पप्पू यादव का NHAI अधिकारी को धमकाने का ऑडियो, इसी तरह के तमाम मामले सामने आ रहे है. अब भाजपा और कांग्रेस के बीच तनातनी का एक वीडियो सामना आया है जहां एक बहस ने विवाद का रूप ले लिया और दोनों पार्टी के समर्थक आपस में भिड़ गए और बात धक्का-मुक्की तक जा पहुंची. आइए विस्तार से जानते है इस पूरी कहानी को.
