Bihar Board 10th Result: समस्तीपुर की बेटी ज्योति ने गाड़ा झंडा, किसान की बेटी बनी बिहार की चौथी टॉपर

समस्तीपुर की ज्योति कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है. एक छोटे दुकानदार की बेटी ज्योति ने अपनी कड़ी मेहनत और नियमित रिवीजन को अपनी इस शानदार सफलता का मुख्य आधार बताया है.

ADVERTISEMENT

 Samastipur की Jyoti Kumari
Samastipur की Jyoti Kumari
google news

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इस बार की टॉपर्स लिस्ट में समस्तीपुर की ज्योति कुमारी ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए पूरे राज्य में चौथा स्थान (Rank 4) प्राप्त किया है. एक छोटे से गांव से निकलकर राज्य स्तर पर पहचान बनाने वाली ज्योति की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है.