Bihar Board 12th Results 2026 Topper Marksheet: बिहार बोर्ड 12th आर्ट्स में निशू कुमारी ने 95.80% पाकर किया टॉप, मार्कशीट देख उड़ जाएंगे होश

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026 में गया जिले की निशू कुमारी ने 95.80% अंकों के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है. यशवंत इंटर कॉलेज की छात्रा निशू की इस बड़ी कामयाबी और उनके संघर्ष पर फैमिली में खुशी की लहर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
कला वर्ग में नीशू कुमारी ने किया टॉप.
google news

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च दिन सोमवार को घोषित हो गया. इस बार बिहार में कला वर्ग के टॉप 5 की लिस्ट में 9 लड़कियां और 4 लड़के हैं. कला वर्ग की टॉपर निशू कुमारी हैं. निशू ने 95.80 अंक पाकर पूरे बिहार में औव्वल हैं. गया की रहने वाली निशू ने अपनी पढ़ाई यशवंत इंटर कॉलेज खिजरसराय से की है. निशू के पिता का नाम आमोद कुमार है. निशू ने कड़ी मेहनत और लगन से अपने माता-पिता, गांव, कॉलेज और जिला के साथ पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है.