पिता हरियाणा में करते हैं मजदूरी, बेटे ने 12वीं में टॉप कर रच दिया इतिहास, देखें आदर्श की भावुक करने वाली कहानी

Bihar Board 12th Result Arts Topper Marks: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजों में सहरसा के आदर्श ने अपनी मेहनत से प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया है. आदर्श के पिता हरियाणा की फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं. ऐसे में परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद आदर्श ने ये मुकाम हासिल किया है.

ADVERTISEMENT

Bihar Board Inter Result 2026
Bihar Board Inter Result 2026
google news

Bihar Board Topper Interview: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें सहरसा जिले के सिहौल के रहने वाले आदर्श ने आर्ट्स स्ट्रीम में 477 अंक हासिल कर पूरे बिहार में तीसरा रैंक हासिल किया है. आदर्श की ये सफलता अपने आप में बेहद खास है. बेहद साधारण परिवार से आने वाले आदर्श के लिए ये मुकाम हासिल करना बेहद चुनौतीपूर्ण था. बता दें कि आदर्श के पिता घर का खर्च चलाने के लिए हरियाणा की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं. इस बीच अब आर्दश के परिवार से हमारे सहयोगी बिहार तक ने बात की है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि उनके घरवालों ने बेटे की इस उपलब्धि पर क्या कहा.