जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया, टीचर बनते ही प्रेमी के साथ पकड़ी गई तो बीच सड़क पर चीखकर बोली- 'हां...मुझे नहीं है शर्म'
Bihar Teacher Affair Case: बिहार के वैशाली जिले से पति-पत्नी और कथित प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. पति का आरोप है कि उसने जमीन बेचकर पत्नी को BPSC टीचर बनाया, लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी ने परिवार छोड़ दिया. प्रेमी संग पकड़े जाने पर सड़क पर हंगामा भी हुआ. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

BPSC Teacher Viral News
सोशल मीडिया पर आए दिन आपको पति-पत्नी और वो की कहानी देखने को मिल ही जाती होगी. लेकिन इसी बीच बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से पति-पत्नी और कथित प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जो कि इलाके चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां पति ने अपनी BPSC टीचर पत्नी पर धोखा सहित कई गंभीर आरोप लगाए है. पति ने दावा किया है कि उसने पत्नी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी, लेकिन नौकरी लगते ही उसने परिवार और 10 साल के बेटे को छोड़ दिया है. यहीं नहीं जब वो प्रेमी संग पकड़ी तो पति पर ही उलटा चीखने लगी और बोली- 'हां...मैंने किया है...हां...मुझे नहीं है शर्म'. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते है इस मामले की पूरी कहानी.