इधर बिहार सरकार में मंत्री है पत्नी, उधर पति के अस्पताल की बाउंड्री पर चल गया बुलडोजर...देखें वीडियो

Bihar Bulldozer Action: बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला. समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता के पति डॉ. वरुण कुमार के निजी अस्पताल की बाउंड्री पर बुलडोजर चलाया गया. सीतामढ़ी में रिंग बांध सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन ने कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. जानिए पूरा मामला और क्यों चर्चा में है यह कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

Bihar Bulldozer Action
Bihar Bulldozer Action
google news

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की जीत के बाद से पूरे राज्य में ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन देखने को मिला, जहां अतिक्रमित जमीनों को खाला कराने के लिए सरकार लगातार कार्रवाई कर रही थी. हालांकि राज्यसभा जाने की वजह से नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया और सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री बने. लेकिन राज्य सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है और अतिक्रमण हटाया जा रहा है. इसी कड़ी में बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता और उनके पति डॉ. वरुण कुमार से जुड़े निजी अस्पताल पर भी अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की है, जो कि अब राज्य भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.