बिहार के इन 11 जगहों पर नहीं कर पाएंगे जमीन की खरीद-बिक्री, जानें क्या है पूरा मामला
बिहार कैबिनेट ने राज्य में 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का फैसला लिया है, जिनके नाम पाटलिपुत्र, मिथिला और मगध जैसे रखे गए हैं.
ADVERTISEMENT

सम्राट चौधरी
बिहार सरकार ने राज्य में शहरीकरण को बढ़ावा देने और नियोजित तरीके से नए शहरों को बसाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के 11 शहरों के पास नए टाउनशिप (Satellite Towns) विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही सरकार ने इन चिन्हित क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री और किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगा दी है.