लाइव

Bihar Cabinet expansion 2026 LIVE Updates: पीएम मोदी के सामने सम्राट चौधरी के कैबिनेट का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पल-पल के अपडेट

Bihar Government Expansion Live Updates: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार हुआ. कैबिनेट विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई दिग्गज नेता पटना पहुंचे थे. लाइव ब्लॉग में जानिए पल-पल के अपडेट के साथ-साथ मंत्रियों की पूरी लिस्ट.

ADVERTISEMENT

Bihar Cabinet Expansion LIVE Updates
Bihar Cabinet Expansion LIVE Updates
google news

Bihar Cabinet Expansion LIVE: बिहार की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति ने इसे एक राष्ट्रीय स्तर का राजनीतिक इवेंट बना दिया है. इस विस्तार की सबसे बड़ी खबर यह है कि आज कुल 32 नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिसमें बीजेपी और जेडीयू के बीच शक्ति संतुलन बनाने की पूरी कोशिश की गई है. माना जा रहा है कि बीजेपी से 15 और जेडीयू से 13 चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, जबकि बाकी सीटें चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियों के खाते में जाएंगी.

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 08:09 PM • 07 May 2026

    Bihar Mantrimandal Vistar LIVE: सम्राट कैबिनेट में बंट गए विभाग

    Bihar Cabinet Expansion 2026  LIVE: सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा हो गया है. यहां देखें पूरी लिस्ट:

    क्रमांक माननीय मंत्री का नाम विभाग
    01 सम्राट चौधरी सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन एवं अन्य सभी विभाग जो आवंटित नहीं हैं।
    02 विजय कुमार चौधरी जल संसाधन, संसदीय कार्य
    03 बिजेन्द्र प्रसाद यादव वित्त, वाणिज्य-कर
    04 श्रवण कुमार ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क
    05 विजय कुमार सिन्हा कृषि
    06 डा० दिलीप कुमार जायसवाल राजस्व एवं भूमि
    07 निशान्त स्वास्थ्य
    08 लेशी सिंह भवन निर्माण
    09 राम कृपाल यादव सहकारिता
    10 नीतीश मिश्रा नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रावैधिकी
    11 दामोदर रावत परिवहन
    12 संजय सिंह टाइगर उच्च शिक्षा, विधि
    13 अशोक चौधरी खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
    14 भगवान सिंह कुशवाहा योजना एवं विकास
    15 अरुण शंकर प्रसाद श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
    16 मदन सहनी मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन
    17 डा० संतोष कुमार सुमन लघु जल संसाधन
    18 रमा निषाद पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
    19 रत्नेश सादा आपदा प्रबंधन
    20 कुमार शैलेन्द्र पथ निर्माण
    21 शीला कुमारी विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
    22 केदार प्रसाद गुप्ता पर्यटन
    23 लखेन्द्र कुमार रौशन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
    24 सुनील कुमार ग्रामीण कार्य
    25 श्रेयशी सिंह उद्योग, खेल
    26 मो० जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण
    27 नन्दकिशोर राम डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन
    28 शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ऊर्जा
    29 डा० प्रमोद कुमार खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति
    30 श्वेता गुप्ता समाज कल्याण
    31 मिथिलेश तिवारी शिक्षा
    32 डा० रामचन्द्र प्रसाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
    33 संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
    34 संजय कुमार गन्ना उद्योग
    35 दीपक प्रकाश पंचायती राज

     

  • 02:01 PM • 07 May 2026

    Mantrimandal Vistar Bihar Live udpates: मंगल पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

    Bihar Cabinet Expansion 2026 News live: बिहार में सम्राट चौधरी के कैबिनेट में मंगल पांडे को जगह नहीं मिलना एक चर्चा का विषय बना हुआ था. लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगल पांडे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बनेंगे और वे नितिन नवीन के टीम में शामिल होंगे. दरअसल एक महीने बाद भाजपा के राष्ट्रीय टीम का गठन होगा जिसमें मंगल पांडे को राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी दी जाएगी.
     

  • 01:13 PM • 07 May 2026

    Bihar Cabinet Expansion 2026  LIVE: निशांत कुमार के शपथ लेते ही रोहिणी आचार्या ने कसा तंज!

    Mantrimandal Vistar Bihar Live udpates: बिहार में सम्राट चौधरी का कैबिनेट विस्तार हो चुका है और इसमें निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है. इस कार्यक्रम के बाद अब रोहिणी आचार्य ने तंज कसा है. रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,

    'बिना चुनाव लड़े चोर दरवाजे से मंत्रिमंडल में शार्टकट इंट्री पाने के लिए भाई निशांत को बधाई- शुभकामनाएं और इंट्री दिलाने के लिए असलियत में अनैतिकता के शिखर पुरुष, मगर 'स्वयंभू नैतिक पुरुष' चाचा जी को भी ढेरों बधाई .. 2005 से पहले ई सब भी नहीं होता था चाचा रंगबदलू जी ..'

     

  • 01:06 PM • 07 May 2026

    Bihar Cabinet Expansion 2026 News live: सम्राट चौधरी के कैबिनेट में किस जाति के कितने मंत्री?

    Bihar Government Expansion LIVE: सम्राट चौधरी के कैबिनेट में गजब का जातीय समीकरण देखा गया है, जहां कई जातियों के मंत्री मौजूद है. इसमें सबसे ज्यादा राजपूत जाति के नेता मंत्री बने है. यहां देखें किस जाति के कितने मंत्री है:

    1. राजपूत- 4
    2. धानुक- 3
    3. वैश्य-3
    4. ब्राह्मण- 2
    5. भूमिहार-2
    6. मल्लाह- 2
    7. कुर्मी-2
    8. रविदास- 2
    9. कुशवाहा-2
    10.मुसहर- 2
    11.पासवान- 2
    12.कलवार- 1
    13. यादव- 1
    14. चंद्रवंशी- 1
    15. तेली- 1
    16. मुस्लिम-1
    17. पासी- 1 

  • 12:55 PM • 07 May 2026

    Bihar Cabinet Expansion Live: शपथ ग्रहण के बाद मंच पर दिखा दिलचस्प नजारा!

    LIVE Bihar Cabinet Expansion 2026 News: सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार से बाद एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. 32 मंत्रियों के शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच पर मौजूद तमाम नेताओं से मुलाकात की. लेकिन तभी निशांत को नहीं पाकर पीएम इधर-उधर देखने लगे. फिर निशांत दूसरी छोड़ से जल्दबाजी में पीएम से मिलने पहुंचे और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.

     

  • 12:40 PM • 07 May 2026

    Bihar Mantrimandal Vistar LIVE: बिहार कैबिनेट में किस समाज से कितने मंत्री?

    Bihar Cabinet Expansion 2026  LIVE: बिहार में सम्राट चौधरी का कैबिनेट विस्तार हो गया है, जिसमें 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. इस लिस्ट में जातीय समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है. सम्राट कैबिनेट में सबसे ज्यादा 9 मंत्री अति-पिछड़ा समाज से बनाया गया है. वहीं सवर्ण समाज से 8, पिछड़ा से 7, दलित से 7 और 1 मु्स्लिम समाज के नेता को मंत्री बनाया गया है.

  • 12:25 PM • 07 May 2026

    LIVE Bihar Cabinet Expansion 2026 News: निशांत कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ!

    Bihar Mantrimandal Vistar LIVE: काफी गहमा-गहमी के बाद आखिरकार निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. देखें वीडियो.

     

  • 11:52 AM • 07 May 2026

    LIVE Bihar Cabinet Expansion 2026 News: कौन लेगा सबसे पहले शपथ? आ गया पूरा क्रम

     Bihar Mantrimandal Vistar LIVE: सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार में आज कुल 32 नेता मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है. शपथ लेने के लिए क्रम भी सामने आया है:

    आज शपथ लेने वाले मंत्रियों का सीक्वेंस यही रहेगा

    1. श्रवण कुमार

    2. विजय कुमार सिन्हा

    3. दिलीप कुमार जायसवाल

    4. निशांत

    5. लेशी सिंह

    6. राम कृपाल यादव

    7. नीतीश मिश्रा

    8. दामोदर रावत

    9. संजय सिंह 'टाईगर'

    10. अशोक चौधरी

    11. भगवान सिंह कुशवाहा

    12. अरूण शंकर प्रसाद

    13. मदन सहनी

    14. संतोष कुमार सुमन

    15. रमा निषाद

    16. रत्नेश सादा

    17. कुमार शैलेन्द्र

    18. शीला कुमारी

    19. केदार प्रसाद गुप्ता

    20. लखेन्द्र कुमार रौशन

    21. सुनील कुमार

    22. श्रेयसी सिंह

    23. जमा खान

    24. नन्दकिशोर राम

    25. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल

    26.  प्रमोद कुमार

    27. श्वेता गुप्ता

    28. मिथिलेश तिवारी

    29. रामचंद्र पासवान

    30. संजय कुमार सिंह 

    31. संजय कुमार 

    32. दीपक प्रकाश

  • 11:46 AM • 07 May 2026

    Bihar Cabinet Expansion 2026  LIVE: यहां देखें कैबिनेट विस्तार के पल-पल का अपडेट

    Mantrimandal Vistar Bihar Live udpates: सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार के पल-पल के अपडेट के लिए देखिए यह वीडियो:

     

  • 11:33 AM • 07 May 2026

    Bihar Cabinet Expansion 2026 News live: विजय सिन्हा को मिलेगा कौन-सा मंत्रालय?

    Bihar Government Expansion LIVE: सम्राट कैबिनेट में विजय सिन्हा को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय सिन्हा को गृह मंत्रालय दिया जा सकता है.

  • 11:29 AM • 07 May 2026

    Bihar Mantrimandal Vistar LIVE: मंत्री बनने वाले बीजेपी नेताओं की पूरी लिस्ट आई

    Bihar Cabinet Expansion 2026  LIVE: सम्राट चौधरी का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है, जिसमें बीजेपी के 15 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे.

    1.राम कृपाल यादव
    2.केदार गुप्ता
    3.नीतीश मिश्रा
    4.मिथलेश तिवारी
    5.रमा निषाद
    6.विजय कुमार सिन्हा
    7.दिलीप जायसवाल
    8.प्रमोद चंद्रवंशी
    9.लखविंदर पासवान
    10.संजय टाइगर,
    11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
    12.नंद किशोर राम
    13.रामचंद्र प्रसाद
    14.अरुण शंकर प्रसाद
    15. श्रेयसी सिंह
     

  • 11:12 AM • 07 May 2026

    LIVE Bihar Cabinet Expansion 2026 News: शपथ लेने से पहले निशांत ने नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद!

    Bihar Mantrimandal Vistar LIVE: सम्राट कैबिनेट के मंत्री पद के लिए शपथ लेने से पहले निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया.

  • 11:05 AM • 07 May 2026

    Bihar Cabinet Expansion 2026  LIVE: जदयू से किस जाति के कितने नेता?

    Mantrimandal Vistar Bihar Live udpates: जदयू से बनाए जाने वाले मंत्रियों का जातिगत समीकरण सामने आया है.

    1 श्रवण कुमार (कुर्मी, पिछड़ा)
    2 निशांत कुमार (कुर्मी, पिछड़ा)
    3 मदन सहनी (मल्लाह, अति पिछड़ा)
    4 लेसी सिंह (राजपूत, सवर्ण)
    5 दामोदर रावत (धानुक, अति पिछड़ा)
    6 श्रीभगवान सिंह कुशवाहा (कुशवाहा, पिछड़ा)
    7 बुलो मंडल (धानुक, अति पिछड़ा)
    8 श्वेता गुप्ता (सूड़ी, वैश्य, पिछड़ा)
    9 सुनील कुमार (रविदास, दलित)
    10 शीला मंडल (धानुक, अति पिछड़ा)
    11 रत्नेश सदा (मुसहर, दलित)
    12 जमा खान (मुस्लिम)
    13 अशोक चौधरी (पासी, दलित)

  • 11:00 AM • 07 May 2026

    LIVE Bihar Cabinet Expansion 2026 News: कैबिनेट में बीजेपी ने किस जाति से बनाए कितने मंत्री?

    Bihar Cabinet Expansion Live: सम्राट चौधरी के कैबिनेट में जातीय समीकरण को खास ध्यान में रखा गया है. बीजेपी से 15 मंत्री बनाए जा रहे है जिसमें सबसे ज्यादा सवर्ण समाज से 6 मंत्री, पिछड़ा समाज से 3, अति पिछड़ा से 4 और दलित समाज से 2 नेता मंत्री बनाए जा रहे. नीचे देखिए जातिवार समीकरण:

    1 विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार, सवर्ण)
    2 दिलीप जायसवाल (कलवार, वैश्य, पिछड़ा)
    3 रामकृपाल यादव (यादव, पिछड़ा)
    4 मिथलेश तिवारी (ब्राह्मण, सवर्ण)
    5 रमा निषाद (मल्लाह, अति पिछड़ा)
    6 केदार गुप्ता (कानू, वैश्य, अतिपिछड़ा)
    7 नीतीश मिश्रा (ब्राह्मण, सवर्ण)
    8 प्रमोद चंद्रवंशी (चंद्रवंशी, अति पिछड़ा)
    9 लखेंद्र पासवान (पासवान, दलित)
    10 संजय टाइगर (राजपूत, सवर्ण)
    11 ई कुमार शैलेन्द्र (भूमिहार, सवर्ण)
    12 अरुण शंकर प्रसाद (सूड़ी, वैश्य, पिछड़ा)
    13 रामचंद्र प्रसाद (तेली, अति पिछड़ा)
    14 नंद किशोर राम (रविदास, दलित)
    15 श्रेयसी सिंह (राजपूत, सवर्ण)

     

  • 10:40 AM • 07 May 2026

    Mantrimandal Vistar Bihar Live udpates: सम्राट चौधरी कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे विधायकों की आधिकारिक लिस्ट आई सामने!

    Bihar Cabinet Expansion 2026 News live: सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार को लेकर आधिकारिक लिस्ट सामने आई है, जिसमें कुल 32 विधायक मंत्री बनने जा रहे है.

    1. श्रवण कुमार
    2. विजय कुमार सिन्हा
    3. डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल
    4. निशांत
    5. लेशी सिंह
    6. राम कृपाल यादव
    7. नीतिश मिश्रा
    8. दामोदर रावत
    9. संजय सिंह ‘टाइगर’
    10. अशोक चौधरी
    11. भगवान सिंह कुशवाहा
    12. अरुण शंकर प्रसाद
    13. मदन सहनी
    14. डॉ० संतोष कुमार सुमन
    15. रमा निवाद
    16. रलेश सादा
    17. कुमार शैलेन्द्र
    18. शीला कुमारी
    19. केदार प्रसाद गुप्ता
    20. लखेंद्र कुमार रोशन
    21. सुनील कुमार
    22. श्रेयसी सिंह
    23. मो० जमा खान
    24. नन्दकिशोर राम
    25. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
    26. प्रमोद कुमार 
    27. श्वेता गुप्ता 
    28. मिथिलेश तिवारी
    29. रामचंद्र पासवान
    30. संजय कुमार सिंह 
    31. संजय कुमार 
    32. दीपक प्रकाश
  • 10:35 AM • 07 May 2026

    Bihar Cabinet Expansion 2026  LIVE: कौन हैं श्वेता गुप्ता जो बनने जा रही मंत्री?

    Mantrimandal Vistar Bihar Live udpates: बिहार के इस मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू कोटे से तीन नए चेहरों को जगह दी गई है, जिनमें श्वेता गुप्ता (44) का नाम भी शामिल है. श्वेता गुप्ता मूल रूप से सीतामढ़ी की रहने वाली है और फिलहाल शिवहार विधानसभा सीट से जदयू विधायक है.

    राजनीतिक सफर की बात करें तो जदयू में शामिल होने से पहले उनका जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से भी रहा है. साल 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शिवहर सीट पर शानदार प्रदर्शन करते हुए RJD के नवनीत कुमार को 31,398 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी थी. उच्च शिक्षित श्वेता गुप्ता ने मेडिकल क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक की पढ़ाई पूरी की है, और अब वे सरकार में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं.

  • 10:24 AM • 07 May 2026

    LIVE Bihar Cabinet Expansion 2026 News: शपथ ग्रहण का क्या है शेड्यूल?

    Bihar Mantrimandal Vistar LIVE: बिहार में सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार को लेकर राज्य का राजनीतिक पारा हाई है. आज सम्राट चौधरी को अपनी पहली कैबिनेट मिल जाएगी. इस आयोजन को बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया है और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे है. मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 11:30 बजे पटना पहुंचेंगे और फिर वे गांधी मैदान जाएंगे. 12:10 पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है, जहां 32 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते है.

  • 10:14 AM • 07 May 2026

    Bihar Mantrimandal Vistar LIVE Updates: जदयू नेता श्रवण का बड़ा बयान!

    Bihar Cabinet Expansion 2026  LIVE: बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर जेडीयू (JDU) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि इस बार मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है, जिन्हें महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. इन नए मंत्रियों में निशांत कुमार, श्वेता गुप्ता, बुलो मंडल, भगवान सिंह और दामोदर रावत के नाम शामिल हैं. श्रवण कुमार के अनुसार, इन नेताओं को उनकी योग्यता और क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए मंत्री पद की जिम्मेदारी के लिए चुना गया है.
     

  • 10:07 AM • 07 May 2026

    Mantrimandal Vistar Bihar Live udpates: शपथ ग्रहण से पहले निशांत कुमार की ये तस्वीर आई सामने!

    Bihar Cabinet Expansion 2026 News live: शपथ ग्रहण के पहले पहले जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत से मुलाकात की.

  • 09:51 AM • 07 May 2026

    Bihar Cabinet Expansion 2026  LIVE: शपथ ग्रहण से पहले आई नई लिस्ट, 32 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ!

    Mantrimandal Vistar Bihar Live udpates: बिहार में सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार को लेकर राज्य में सरगर्मी अपने चरम पर है. इसी बीच नई और अपडेटेड लिस्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक बीजेपी से 15, जदयू से 13, एलजेपीआर से 2 और हम-आरएलएम से 1-1 विधायक मंत्री बनने जा रहे है. यहां देखें पूरी लिस्ट:

    BJP

    1.राम कृपाल यादव
    2.केदार गुप्ता
    3.नीतीश मिश्रा
    4.मिथलेश तिवारी
    5.रमा निषाद
    6.विजय कुमार सिन्हा
    7.दिलीप जायसवाल
    8.प्रमोद चंद्रवंशी
    9.लखविंदर पासवान
    10.संजय टाइगर,
    11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
    12.नंद किशोर राम
    13.रामचंद्र प्रसाद
    14.अरुण शंकर प्रसाद
    15. श्रेयसी सिंह

    JDU

    1.निशांत कुमार
    2.श्रवण कुमार
    3.मदन सहनी
    4.लेसी सिंह
    5.श्वेता गुप्ता
    6.भगवान सिंह कुशवाहा
    7.दामोदर रावत
    8.बुलो मंडल
    9.सुनील कुमार
    10.शीला मंडल
    11.रत्नेश सदा
    12.जमा खान
    13.अशोक चौधरी

    LJP (R)

    1.संजय पासवान
    2.संजय सिंह

    HAM

    1.संतोष सुमन

    RLM

    1.दीपक प्रकाश

Load More