Nitish Kumar का 'महिला संवाद' वाला प्लान तैयार, यात्रा से पलटेंगे 'सियासी खेल'?
महिला वोटर्स, नीतीश कुमार की कोर वोटर मानी जाती हैं. नीतीश अब उन्हीं महिलाओं के बीच उनसे मिलने संवाद यात्रा पर जाने वाले हैं.
ADVERTISEMENT

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Nitish Kumar: बिहार में आने वाले साल में विधानसभा चुनाव है. लेकिन नेता ने दांव पेंच लगाना अभी से शुरु कर दिए हैं. बिहार जीतने के लिए तैयारी अभी से शुरू हो गई हैं. बिहार में अब जनता के बीच यात्राओं का दौर भी शुरू हो चुका है. बिहार में पीएम मोदी की यात्रा, जेपी नड्डा की यात्रा, तेजस्वी यादव की आभार यात्रा और अब इन सबके बाद नीतीश करने जा रहे हैं महिला संवाद यात्रा. वो यात्रा जिससे एक बार सियासी खेल पलटने की चर्चा तेज हो चली है. क्योंकि जब-जब नीतीश यात्रा पर निकलते हैं कुछ खेल जरूर करते हैं और इस बार मुख्यमंत्री महिला संवाद यात्रा पर जा रहे हैं.