CM चेहरे के सस्पेंस के बीच बिहार में शिवराज सिंह चौहान को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश में सियासी हलचल हुई तेज
बिहार की राजनीति में तेजी से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा शपथ के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस गहरा गया है. इस बीच बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जिससे बड़े फैसले के संकेत मिल रहे हैं.
ADVERTISEMENT

शिवराज सिंह चौहान को बिहार में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया
Bihar Next CM: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद प्रदेश में नए सीएम चेहरे को लेकर सस्पेंश बना हुआ है. सबकी की नजरें इस बात पर टिंकी हैं कि बिहार के अगले सीएम कौन और किस पार्टी से हाेने वाले हैं. इस बीच अब बीजेपी ने प्रदेश में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के चयन के लिए अपनी प्रक्रिया को तेज कर दिया है. इसके लिए पर्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी बड़ी जिम्मेदारी दी है.