CM बनते ही एक्शन मोड में सम्राट चौधरी! पहली बैठक में दिए कड़े निर्देश, जानें क्या हैं नई सरकार की 5 बड़ी प्राथमिकताएं
Bihar Politics News: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ लेते ही एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है. पहली ही बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास को प्राथमिकता दी गई. जानिए नई सरकार की 5 बड़ी प्राथमिकताएं, फैसले और आगे की रणनीति.
ADVERTISEMENT

Samrat Choudhary Latest News
बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. पदभार ग्रहण करने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने मुख्य सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ अपनी पहली आधिकारिक बैठक की, जिससे यह साफ संदेश गया है कि नई सरकार कामकाज में किसी भी तरह की देरी के मूड में नहीं है. इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत की और 5 बड़े निर्देश दिए है. विस्तार से समझिए पूरी कहानी.