नीतीश राज खत्म, अब चलेगा अपना अंदाज! टोपी पहनाने आए बुजुर्ग का सम्राट चौधरी ने रोका हाथ, वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम टोपी पहनने से इनकार कर दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस घटना को बिहार में नीतीश कुमार के पुराने राजनीतिक मॉडल के अंत और बीजेपी के नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.
ADVERTISEMENT

बिहार
बिहार की सत्ता की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की एक तस्वीर और वीडियो ने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. सम्राट चौधरी, जो लगातार नीतीश कुमार के सुशासन और मॉडल को आगे बढ़ाने की बात कह रहे हैं, उनके एक हालिया कदम ने यह संकेत दिया है कि बिहार की राजनीतिक हवा अब बदलने लगी है. जनता दरबार के दौरान सम्राट चौधरी ने एक मुस्लिम बुजुर्ग द्वारा दी गई टोपी पहनने से साफ इनकार कर दिया.