PM की मां के नाम पर फिर गरमाई बिहार की राजनीति, कांग्रेस ने किया AI वीडियो पोस्ट, लिखा- साहब के सपनों में आईं 'मां'

PM Modi Mother AI Video: बिहार कांग्रेस ने पीएम मोदी और उनकी मां का एआई वीडियो शेयर कर दिया, जिसके बाद बिहार की राजनीति गरमा गई. बीजेपी और जेडीयू ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

ADVERTISEMENT

बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए पीएम मोदी मां एआई वीडियो पर बवाल
फोटो- X/@INCBihar(स्क्रीनग्रैब)
Google CTA

बिहार में आगामी चुनाव से पहले सियासी पारा काफी हाई है. महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां को गाली देने का मामला पूरी तरह से अभी थमा भी नहीं था कि बिहार कांग्रेस के X(पहले ट्विटर) हैंडल से पीएम मोदी और उनकी मां का एक एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर किया गया.